अंबेडकर नगर, मई 27 -- सद्दरपुर, संवाददाता। टांडा तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी व भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश सरकार को प्रतिवर्ष लाखों रुपए का चूना लग रहा है। साथ ही जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। निलम्बित मालबाबू/नायब नाजिर विभागीय पत्रावलियों को लेकर गायब है। एसडीएम टांडा ने नायब नाजिर को एफआईआर के लिए निर्देशित किया है।

साइकिल स्टैंड और कैंटीन की व्यवस्था तहसील टांडा में आने वाले फरियादियों की सुविधा के लिए साइकिल स्टैंड व कैंटीन की व्यवस्था की गई है, जिसको तहसील प्रशासन प्रतिवर्ष नीलामी कर ठेकेदार को आवंटित करता है और ठेकेदार निर्धारित शुल्क लेकर साइकिल स्टैंड का संचालन करता है। वहीं निर्धारित शुल्क जमाकर पूरे वित्तीय वर्ष ठेकेदार द्वारा कैंटीन का संचालन किया जाता है। इधर कुछ समय से टांडा तहसील के मालबाब...