हाजीपुर, फरवरी 9 -- महुआ। साइकिल से हुई बाइक की टक्कर में दोनों सवार घायल हो गए। घायलों को लोगों ने इलाज के लिए निजी क्लीनिक पर भेज दिया। यह घटना सोमवार की अपराह्न बेलकुंडा से राजापाकर जाने वाली सड़क पर सूरतपुर पोखर के पास घटी। मिली जानकारी के अनुसार बेलकुंडा से राजापाकर की ओर जा रहे बाइक सवार को उक्त जगह पर सड़क पार करें साइकिल सवार से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों सवारों को चोटें आई। लोगों ने बताया कि भगवान का शुक्र था की बड़ी घटना टल गई। सड़क पर एकाएक साइकिल पार करने के कारण यह घटना हुई। गेहूं की दूसरी पटवन में जुटे किसान महुआ। गेहूं फसल की दूसरी पटवन करने में जुटे हैं। इस समय किसान अपने खेतों में लगे गेहूं की फसल में दूसरी सिंचाई कर उसमें यूरिया दे रहे हैं। ताकि उसमें निकलने वाली गेहूं की बालियां पुष्ट हो। सोमवार को यहां किसानों ने बताया ...