गोरखपुर, अप्रैल 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता मिर्जापुर में राप्ती नदी के पीपा पुल के पास बुधवार को आठ दोस्त साइकिल लेकर स्टंट करने पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो साइकिल को कूदा-कूदाकर स्टंट करने के बाद किशोर कपड़े उतारकर नदी में नहाने के लिए चले गए और इसी दौरान चार दोस्त नदी में लापता हो गए। चार किशोरों के डूबने पर बाकी के दोस्त मौके से फरार हो गए। बाद में तलाश के दौरान जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने सभी से संपर्क किया और चारों के नदी में डूबने की पुष्टि हुई। देर रात तक सभी की तलाश जारी रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।जानकारी के मुताबिक, रोजाना ही आठ दोस्त पीपा के पुल के पास जाकर रील्स आदि बनाते थे। यहां पर स्टंट भी किया करते थे। पास में रहने वाले एक युवक ने देखकर मना भी किया था। लेकिन, किसी ने बात नहीं मानी। बुधवार ...