भागलपुर, अगस्त 23 -- सुल्तानगंज। गुजरात का युवक रूतुल पटेल साइकिल यात्रा करते हुए सुल्तानगंज‌ से बाबाधाम रवाना हुए। उन्होंने बताया कि 51 शक्तिपीठ में जाने का निर्णय है। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और युवाओं में फिटनेस व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने का कार्य कर रहे हैं। बताया कि देश के शक्तिपीठों एवं तीर्थस्थलों को जोड़ते हुए सनातन धर्म की समृद्ध परंपरा से युवाओं को जोड़ना उद्देश्य है। यह भी पढ़ें- स्केटिंग यात्रा करते बाबाधाम गये रजनीश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...