सहारनपुर, मई 31 -- सहारनपुर, वरिष्ठ संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत और ईंधन संरक्षण की गई अपील को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। अपर जिला जज विकास गुप्ता एवं अपर जिला जज मोहित शर्मा ने अपने आवासीय परिसर से न्यायालय तक की दूरी साइकिल चलाकर तय की और लोगों को ऊर्जा संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। दोनों न्यायिक अधिकारियों ने ऑफिसर्स कॉलोनी स्थित अपने आवास से न्यायालय परिसर तक साइकिल से यात्रा की। इस दौरान उन्होंने आमजन से अपील की कि अनावश्यक रूप से पेट्रोल और डीजल का उपयोग न करें तथा जहां संभव हो, साइकिल या अन्य पर्यावरण अनुकूल साधनों का प्रयोग करें। यह भी पढ़ें- साइकिल से न्यायालय पहुंचे अपर जिला जज, दिया ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का सं...