साइकिल से ट्यूशन पढ़ाने जा रहे शिक्षक को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
शाहजहांपुर, अप्रैल 24 -- बंडा। ट्यूशन पढ़ाने जा रहे एक वृद्ध शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए शिक्षक को सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गांव बंडी निवासी 75 वर्षीय अजय पाल सिंह गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे साइकिल से बंडा-पूरनपुर मार्ग पर ट्यूशन पढ़ाने जा रहे थे। हसनापुर मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन उपचार से पहले ही उनकी मौत हो गई। बताया गया कि अजय पाल सिंह लंबे समय से निजी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते थे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। घटना के बाद पुत्र सुनील, नवल किशोर, नन्हे लल्ला और छंगे का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.