लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ,संवाददाता।हजरतगंज पुलिस ने मंगलवार को अंतरराज्यीय चार टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को टप्पेबाजों के पास से चोरी की रकम और घटना में प्रयुक्त साइकिल बरामद की।हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि बीते 20 मार्च को इंदिरानगर निवासी बलराम साधवाणी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि 16 मार्च को दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा साइकिल से जबरन टक्कर मारकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया था, जिसके बाद दोनों ने उन्हें सड़क से उठाया और गलती मानी। इस दौरान टप्पेबाजों ने पीड़ित की जेब में रखे 50 हजार रुपये निकल लिए। जब वह कुछ दूर पहुंचे तो उन्होंने जेब में रुपये चेक किए तो वह नहीं मिले। पीड़ित आननफानन में घर पहुंचे और अपने साथ हुई घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने 20 मार्च को हजरतगंज थाने पहुंचे और टप्पेबाजों क...