नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। सीलमपुर इलाके में 80 वर्षीय कारोबारी को टक्कर मारकर 46 हजार रुपये चोरी करने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने साइकिल से टक्कर मारकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 80 वर्षीय पवन जैन गौतमपुरी की गली नंबर-10 में परिवार के साथ रहते हैं और सर्फ-साबुन का कारोबार करते हैं। 23 फरवरी शाम करीब 3:45 बजे वह 46 हजार रुपये कुर्ते की जेब में रखकर दुकान की ओर जा रहे थे। हनुमान मंदिर वाली गली के कोने पर एक अज्ञात साइकिल सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। साइकिल का पहिया उनके पैरों के बीच फंसा दिया। बुजुर्ग संभल पाते, इससे पहले ही वहां पहुंचे दो अन्य युवक उनकी जेब से नगदी निकाल कर फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत पीसीआर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आसपास के सीसीट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.