रायबरेली, मार्च 17 -- रायबरेली, संवाददाता। जिले के सरेनी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात साइकिल से टकरा कर अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार युवक की जान चली गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए घायल युवक को नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार लालपुर मजरे छतौना गांव निवासी शिवमंगल (30), पुत्र श्याम सुंदर, रात के समय अपनी बाइक से रसूलपुर से सोतवाखेड़ा की ओर जा रहा था। रास्ते में सोतवाखेड़ा-रसूलपुर मार्ग पर स्थित मां अंबिका धाम से कुछ दूरी पर उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे जा रहे एक साइकिल सवार से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक सवार शिवमंगल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की शिनाख्त उसकी जेब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.