लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- ढखेरवा, संवाददाता। पढुआ थाना इलाके के रौलीपुरवा गांव में बाइक और साइकिल में आमने सामने हुई टक्कर के बाद बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हादसा पडुखिया रौलीपुरवा संपर्क मार्ग पर हुआ। हादसे में मौत हो जाने के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पडुखिया गांव निवासी 26 वर्षीय सत्यम श्रीवास्तव पुत्र चंद्रमोहन श्रीवास्तव अपने साथी सुनील शाक्य के साथ बाइक पर सवार होकर लखीमपुर गया था। मंगलवार शाम वापस आते समय रौलीपुरवा गांव में सामने से आ रहे साइकिल सवार और बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद बाइक पर सवार सत्यम और सुनील के साथ अज्ञात साइकिल सवार भी घायल हो गया। सत्यम और सुनील को घर वाले लखीमपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए थे। इलाज के बाद देर रात परिजन दोनों को लेकर घर आ गए। बताया जात...