पटना, फरवरी 6 -- जीपीओ गोलंबर फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से जा रही इनोवा कार ने बिहार बोर्ड कार्यकालय के कर्मी सुबोध कुमार को टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। ट्रैफिक पुलिस ने चालक अखिलेश कुमार को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। सुबोध कुमार तीन फरवरी की सुबह नौ बजे अपनी साइकिल से बिहार बोर्ड जा रहे थे। इसी दौरान वे जब जीपीओ गोलंबर फ्लाईओवर पर पहुंचे तो पीछे से इनोवा गाड़ी ने टक्कर मार दी। जिसमें वे घायल हो गये और साइकिल भी उनकी क्षतिग्रस्त हो गयी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी चालक को पकड़ कर थाने लाया। उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.