भागलपुर, जून 12 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुशासन के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेतृत्व में 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को राज्य के पथ निर्माण मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक ई. शैलेंद्र ने बिहपुर व खरीक प्रखंड में साइिकल से पार्टी के पुराने व जनसंघ कालीन कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के बुजुर्ग रिटायर्ड अधिकारी, शिक्षक, सैनिक व गणमान्य लोगों से मिलने उनके घर पहुंचे। मंत्री के साथ-साथ बिहपुर व खरीक मंडल भाजपा के कई नेता भी साइकिल से ही चल रहे थे। मंत्री ने कहा कि साइकिल पर्यावरण संरक्षण व ईंधन बचाने के साथ-साथ शरीर को भी स्वस्थ्य रखता है। यह भी पढ़ें- योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर दिया जोर लोगों से गांव, बाजार, कार्यालय व स्कूल आदि जाने के लिए साइकिल का उपयोग करने की अपील की। इधर, न...