साहिबगंज, मई 20 -- राजमहल, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मंनसिघा गांव में बुधवार को अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर जाने से एक साइकिल चालक किशोर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हसन सेख के पुत्र कल्लू शेख (12) साइकिल लेकर घर से बाजार की तरफ जा रहा था। इसी दौरान मुख्य सड़क किनारे बने गड्ढे में अनियंत्रित होकर साइकिल लेकर गिर गया। इससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। परिजनों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। प्रांरभिक इलाज के बाद डॉक्टर ने रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...