मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव रतुपुरा में रविवार की शाम पत्नी को साइकिल पर बिठाकर खेत जा रहे किसान को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई,जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन मौजूद ग्रामीणों ने उसको पकड़कर पुलिस को सौंप दिया,पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। महिला के शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव रतुपुरा में चंद्र मोहन उर्फ बबलू 50 अपनी पत्नी सुनीता को साइकिल पर बैठा कर रविवार की शाम करीब 5:00 बजे खेत की ओर जा रहा थे। वे रतुपुरा की नई कॉलोनी के सामने से होकर जैसे ही दारापुर मदारपुर रोड पर पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार कार पीछे से आई और उसने साइकिल सवार दंपति को रौंद दिया। जिसमें सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.