सिद्धार्थ, जून 18 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। आस्था, संकल्प और साहस की मिसाल पेश करते हुए दार्जिलिंग के दो युवा श्रद्धालु साइकिल से केदारनाथ धाम की यात्रा पर निकले हैं। बुधवार को दोनों युवक इटवा-बढ़नी मार्ग पर सेमरी के पास पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उनके जज्बे की सराहना करते हुए यात्रा की सफलता की कामना की।दार्जिलिंग के सिलिगुड़ी निवासी संजीत कुमार और उनके साथी अभिनव ने बताया कि उन्होंने भगवान शिव के दर्शन के लिए साइकिल से केदारनाथ जाने का संकल्प लिया था। इसी प्रण को पूरा करने के लिए दोनों तीन जून को अपने घर से रवाना हुए हैं। यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा के दौरान लापता हुए वृद्ध उनकी यात्रा नेपाल होते हुए उत्तर प्रदेश और फिर उत्तराखंड के केदारनाथ धाम तक पहुंचेगी। संजीत कुमार ने बता...