संभल, जून 8 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर के मोहल्ला लाडम सराय में सोमवार रात साइकिल को शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे लोगों की कार ने टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार सड़क पर गिर गया। पीड़ित ने कार सवारों से शिकायत की, तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान आरोपियों ने साइकिल सवार के साथ बेल्टें निकालकर पिटाई की। शोर शराबा होने पर कार सवार लोगों के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए और मारपीट करते हुए पथराव किया। इस दौरान साइकिल सवार के पक्ष से चार लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। दूसरे पक्ष के लोगों के चोटिल होने की बात भी सामने आ रही है लेकिन देर रात तक दूसरे पक्ष से कोई घायल अस्पताल नहीं पहुंचा। दो समुदायों के बीच विवाद की सूचना पर थाना पुलिस व एएसपी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली。

घटना का विवरण लाडम सराय निवासी ...