दुमका, मई 23 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी डॉ राजशेखर कुमार शनिवार को अपने आवास से साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि अब वे प्रतिदिन अपने आवास से खुद साइकिल चलाकर कार्यालय आएंगे। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक छोटा लेकिन जरूरी कदम है। बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की खपत को देखते हुए हर नागरिक को अपने स्तर से प्रयास करना चाहिए। यदि अधिकारी खुद पहल करेंगे तो आम लोगों में भी जागरूकता आएगी। यह भी पढ़ें- नो व्हीकल डे के तहत साइकिल से कार्यालय पहुंचे एसडीओ यह भी पढ़ें- प्रखंड मुख्यालय में दिखा'नो व्हीकल डे'का असर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...