बोकारो, मई 21 -- पेटरवार,प्रतिनिधि। पेटरवार- कोनार बेड़ा ग्रामीण पथ पर जारा बस्ती के पास साइकिल से अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत कोनार बेड़ा गांव निवासी दशमी देवी(45 वर्ष) घायल हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। यह घटना गुरुवार को दिन के करीब 10 बजे की है। इस घटना में शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी है। जानकारी अनुसार घायल महिला पेटरवार गागी बाजार टांड स्थित सब्जी मंडी से सब्जी बेचकर गुरुवार को साइकिल पर सवार होकर अपने घर लौटते के क्रम में सडक पर दिए गए ठोकर पर अनियंत्रित होकर गिर गईं, जिसके कारण उसे शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगने से वह घायल हो गई। घटना की सूचना पाकर बुंडू मुखिया निहारिका सुकृति सी एच सी पहुंचकर घायल ...