बदायूं, जून 14 -- नगर के दबतोरी रोड पर साइकिल से जा रहे एक युवक से बाइक सवार तीन बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गांव सलेमपुर निवासी छोटे पुत्र महिपाल साइकिल से किसी कार्य से नगर की ओर जा रहा था। वह दबतोरी रोड पर पहुंचा ही था कि पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उसे निशाना बना लिया। आरोप है कि बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल फोन लूट लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- लेखपाल के बेटे से मोबाइल छिनैती घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित बदमाशों का पीछा भी नहीं कर सका। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर थाने में तहरीर सौंपी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी ह...