जौनपुर, सितम्बर 23 -- जौनपुर, संवाददाता। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शिवापार गांव के पास मंगलवार की शाम करीब सात बजे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार 35 वर्षीय रामजीत गौतम उर्फ मिथुन की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव रखकर करीब एक घंटे तक रास्ता जाम कर दिया। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता के समझाने-बुझाने पर लगभग एक घंटे बाद रास्ता जाम समाप्त हुआ और पुलिस शव कब्जे में ले सकी। पेशे से श्रमिक रामजीत गौतम उर्फ मिथुन शहर से काम के बाद साइकिल से घर जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवापार गांव के पास स्थित आंबेडकर प्रतिमा के पास तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आ रहा चार पहिया वाहन जोरदार टक्कर मारते हुए निकल गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही रोते-बिलखते मौक...