गोंडा, जून 21 -- उमरी बेगमगंज (गोंडा), संवाददाता। गोंडा जिले में उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के धमरैया पूरे शुकुलन पुरवा गांव में एक युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आदित्य शुक्ला पुत्र रामभवन निवासी धमरैया पूरे शुकुलन पुरवा ने शिकायत दर्ज कराई की शाम करीब 6 बजे वह साइकिल से जा रहे थे इसी दौरान गांव के अनुप शुक्ला पुत्र बाबूराम शुक्ला ने उन्हें रोककर अपशब्द कहे तथा लाठी, मुक्का और ईंट-पत्थरों से मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।तहरीर यह भी पढ़ें- टोना-टोटका के विवाद में मारपीट, दो पर केस के आधार पर संबंधित धाराओं में अनुप शुक्ला के विरुद्ध दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराते...