गोपालगंज, अप्रैल 17 -- कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के राजाराम नरहवां गांव के पास शुक्रवार को एक साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान इसी थाना क्षेत्र के ढलवां गांव निवासी सिकंदर राम के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक वह यूपी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान राजाराम नरहवां गांव के पास पहुंचते ही उसकी साइकिल अनियंत्रित हो गई और वह सड़क किनारे गड्ढे में गिर गया। ग्रामीणों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...