गढ़वा, मार्च 5 -- गढ़वा। सदर थानांतर्गत डुमरिया गांव निवासी 43 वर्षीय संजय साह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। बताया गया कि संजय अपनी बहन के घर से साइकिल से वापस गांव लौट रहा था। उसी दौरान हूर गांव के निकट फोरलेन सड़क पर सामने से आ रही हाइवा की तेज लाइट से उसकी आंखें चौंधिया गईं। उससे संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। गिरने से उसके सिर में चोट लग गई। घटना के बाद घटनास्थल के आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.