हरदोई, अप्रैल 11 -- पचदेवरा। ग्राम माननगला में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी सवायजपुर में भर्ती कराया गया। ग्राम माननगला निवासी श्यामकरन पुत्र नन्हूलाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 10 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:30 बजे गांव के दक्षिण तरफ से अपने घर आ रहा था। इसी दौरान गांव के ही सुनील पुत्र मेवाराम व अर्जुन पुत्र मेवाराम अपनी मोटरसाइकिल तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए आए और उसकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...