छपरा, मार्च 30 -- मशरक। एक संवाददाता मशरक अस्पताल चौक के पास बाइक सवार उचक्के एक साइकिल सवार व्यक्ति को झांसा देकर 24 हजार रुपये पैकेट से लेकर फरार हो गए। घटना सोमवार को दोपहर 12 बजे के करीब की है। इस मामले मे पीड़ित मशरक पश्चिम टोला गांव निवासी स्व रामकृपाल सिंह के पुत्र सुदीश सिंह द्वारा थाना मे एक लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गयी है। दिए गए आवेदन मे कहा गया है कि सेन्ट्रल बैंक के मशरक शाखा से 24 हजार रुपए की निकासी कर घर लौट रहा था। इस दौरान मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा रोकर मेरे परिचित रामचंद्र सिंह का पुत्र बताकर बातचीत करने लगा। इस दौरान अस्पताल परिसर मे ले गया। और झांसा देकर 24 हजार रुपए पाॅकेट से निकाल लिया। मै कुछ समझ पाता तबतक पास मे खड़ी बाइक पर मास्क पहने अपने साथी के साथ फरार हो गया।...