लखनऊ, फरवरी 12 -- बीकेटी, संवाददाता। सैरपुर थाने के सामने गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। भागने के चक्कर में चालक ने बुजुर्ग के ऊपर से वाहन निकालकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस बुजुर्ग को पास के अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। सरैया गांव निवासी रामचंद्र मौर्य (82)परिवार के साथ रहते है। परिजनों ने बताया कि रामचंद्र गुरुवार दोपहर करीब दो बजे साइकिल से बीकेटी जा रहे थे। जैसे ही वह साइकिल से सैरपुर थाने के पास हाईवे पर पहुंचे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बुजुर्ग सड़क के बीच जा गिरे। भागने के चक्कर में चालक ने वाहन को बुजुर्ग के उपर से निकाल दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस बुजुर्ग को लहू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.