साइकिल सवार की हत्या के मामले में आरोपी वाहन चालक गिरफ्तार
गुड़गांव, सितम्बर 15 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। साइबर सिटी के थाना सदर अंतर्गत नाहरपुर रूपा चौकी क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाकर एक साइकिल सवार युवक को कुचलने और उसकी मौत के बाद मौके से फरार होने वाले आरोपी चालक को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दुर्घटना में प्रयुक्त गाड़ी भी बरामद कर ली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गत 29 अगस्त 2026 को एक व्यक्ति ने पुलिस चौकी नाहरपुर रूपा में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके 23 वर्षीय भाई आकाश बसोर (मूल निवासी जिला पन्ना, मध्य प्रदेश, हाल निवासी इस्लामपुर, गुरुग्राम) सुबह के वक्त साइकिल से अपने काम पर जा रहे थे। जब वे हाईवे पर लोहे के पुल, नाहरपुर के पास पहुंचे, तो किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी साइकिल को पीछे से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.