कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- मंझनपुर, संवाददाता। पइंसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर वारी गांव का 50 वर्षीय राम बहोरे पुत्र कुन्नू किसानी करता था। उसकी रिश्तेदारी कड़ा धाम इलाके के इस्माइलपुर में है। गुरुवार की शाम वह किसी काम से साइकिल लेकर रिश्तेदार के यहां जा रहा था। सैनी स्थित नहर के समीप पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी थी। मेडिकल कॉलेज में उसी रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में मृतक की पत्नी सुनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। आरोपी चालक व ट्रक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.