शामली, जून 25 -- थानाभवन। थाना क्षेत्र के गांव मुंडेट खदर निवासी रामंदर सेन ने पुलिस क्षेत्राधिकारी थानाभवन को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही एक युवक पर साइकिल चोरी करने, गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने तथा परिवार की सुरक्षा को खतरा पैदा करने का आरोप लगाया है। प्रार्थना पत्र के अनुसार रामंदर सेन ने बताया कि गांव का निवासी आरोपी सोनू पहले भी चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों के मामलों में जेल जा चुका है। आरोप है कि 1 जून 2026 को घर के बाहर खड़ी उनकी साइकिल को सोनू ने चोरी कर बेच दिया। बाद में जब साइकिल खरीदार से जानकारी मिली और उससे संपर्क किया गया तो पता चला कि साइकिल रामंदर सेन की ही है। पीड़ित का कहना है कि साइकिल वापस मांगने पर सोनू ने उसे लौटाने से इनकार कर दिया।पीड़ित ने आरोप लगाया कि साइकिल के विवाद को लेकर सोनू उनके छोटे भा...