आगरा, सितम्बर 20 -- आगरा। इरादतनगर में 1998 में वादी पर हमला कर साइकिल लूटने के मामले में न्यायालय ने अभियुक्त नरेन्द्र निवासी वासदान सहाय को दोषी ठहराते हुए तीन वर्ष के कठोर कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। वही अभियोजन की ओर से एडीजीसी प्रदीप शर्मा ने गवाह प्रस्तुत किए अभियोजन के अनुसार छह अप्रैल 1998 को नरेन्द्र ने अवध बिहारी त्यागी पर सरिया से हमला कर गाली-गलौज की और तमंचे से फायर किया था। इसके बाद उनकी साइकिल लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने आठ अप्रैल को उसे गिरफ्तार कर साइकिल बरामद की थी। अपर जिला जज रविकांत ने आरोपी को ने सजा सुनाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...