चक्रधरपुर, जून 18 -- चक्रधरपुर। योगा शिक्षिका श्वेता एवं उनके पति शौरभ (फौजी) द्वारा संचालित मिशन फिट झारखंड के तत्वावधान में बुधवार को रेलवे हाईस्कूल ग्राउंड, चक्रधरपुर से मिशन फिट झारखंड साइकिल रैली का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति, स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक करना, साइकिल चलाने को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है। रैली में शामिल सौरभ ने कहा कि हम सभी नशामुक्त, स्वस्थ और स्वच्छ समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं और चक्रधरपुर को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लें। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर से मिशन फिट झारखंड साइकिल रैली का शुभारंभ यह भी पढ़ें- नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर निकली जागरुकता रैली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...