महाराजगंज, मार्च 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सशस्त्र सीमा बल 22वीं वाहिनी की समवाय झुलनीपुर द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान अंतर्गत स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर लोगों को जागरूक किया। रैली में शामिल डॉ. भीमराव आंबेडकर लघु माध्यमिक विद्यालय मोतीनगर बहुआर के छात्र-छात्राओं ने सशस्त्र सीमा बल के कार्मिकों व शिक्षकों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्थानीय लोगों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...