लखीमपुरखीरी, जून 7 -- इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी व स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार, कृषक समाज इंटर कॉलेज में रविवार सुबह साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जूनियर और यूथ रेडक्रॉस द्वारा आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को 'फिट इंडिया मूवमेंट' से जोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देना था। रैली की अध्यक्षता रेडक्रॉस खीरी के वाइस चेयरमैन डॉ. रविंद्र नाथ, यूथ यूनिट नोडल डॉ. अनिल कुमार और सचिव आरती श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से की। प्रातः 07 बजे कॉलेज परिसर से शुरू हुई इस रैली में छात्रों, शिक्षकों और रेडक्रॉस स्वयंसेवकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।इस यह भी पढ़ें- साइकिल रैली निकाल बच्चों ने दिया फिट रहने का संदेश अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए डॉ. रविंद्र नाथ ने साइकिल चलान...