चक्रधरपुर, जून 10 -- झारखंड साइकिलिंग संघ व सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत साइकिल दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को रेस का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में मनोहरपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों से बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया। शुभारम्भ जिला परिषद उपाध्यक्ष सह सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रंजीत यादव व मनोहरपुर थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का ने किया। रेस मणिपुर मंदिर चौक से होकर मेदासाई तक 4 किमी तक हुई । इस मौके पर साइकिलिंग फेडरेशन आफ इंडिया की कमिश्नर सत्यविंधर कौर ने कहा कि पूरे झारखंड राज्य में 20 जिले में यह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। मुख्य उद्देश्य बालिकाओं मे आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता व आत्मनिर्भता को बढ़ाना है। मुख्य अतिथि जिप उपाध्यक्ष रंजीत यादव ने इस प्रकार के कार्यक्रम की सराहना की। बाल...