सराईकेला, जून 5 -- सरायकेला। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना साइकिल के लिए बच्चों का डाटा उपलब्ध नहीं कराने पर राजनगर प्रखंड के 27 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को भारी पड़ गया है। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी(बीईईओ) दिनेश कुमार दंडपात ने सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। बीईईओ ने सभी को 5 जून तक स्पष्टीकरण का जवाब सौंपने का अंतिम अल्टीमेटम दिया है। बीईईओ ने साफ शब्दों में कहा है कि बच्चों का प्रतिवेदन (डाटा) समय पर उपलब्ध न कराना विभागीय कार्यों के प्रति घोर उदासीनता और संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने प्राचार्यों को चेतावनी दी है कि वे तुरंत स्पष्ट करें कि किस परिस्थिति में अब तक प्रतिवेदन जमा नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- कटिहार के 39 निजी स्कूलों पर कार्रवाई की तलवार निर्धारित समय (5 जून) तक संतोषजनक जवाब न मि...