फतेहपुर, दिसम्बर 9 -- औंग। गुजरात के भावनगर से साइकिल पर निकला यात्री कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थाना क्षेत्र के रानीपुर ओवरब्रिज के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। उसे गंभीर हालत में बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घायल भरत भाई ने बताया कि वह गुजरात के भावनगर से साइकिल चलाकर अयोध्या जा रहे हैं। रानीपुर ओवरब्रिज के ऊपर किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...