भदोही, अगस्त 30 -- भदोही, संवाददाता। पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए साइकिलिंग क्लब द्वारा रविवार को साइकिल यात्रा निकाली गई। अताउल मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। जिसका उद्देयश्य पर्यावरण संरक्षण संग स्वस्थ्य जीवन के प्रति जन-जन को जागरूक करना था। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़े चौराहे से साइकिल यात्रा निकाली गई। इसमें शामिल लोग फूलबाग, थानीपुर, सिंहपुर, ज्ञानपुर, देवनाथपुर, नेशनल तिराहा, स्टेशन रोड होते हुए जलालपुर तक गए। इस मौके पर इस्माइल नूर, शांभवी, आराध्या, निहारिका, खुशी, प्रमोद मौर्य, जगदीश यादव आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: छोटी-छोटी बातों का ध्यान रख राष्ट्र को समृद्ध बनाने में निभाएं भागीदारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...