रिषिकेष, मार्च 3 -- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में स्टाफ कर्मियों के लिए मंगलवार को 'मूवाथॉन-2026 साइकिल मैराथन का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य कार्यस्थल पर स्वास्थ्य, फिटनेस और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा। जौलीग्रांट स्थित एसआरएचयू में आयोजित मूवाथॉन-2026 में विश्वविद्यालय के स्टाफकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में साईकिल मैराथन को डायरेक्टर ऑपरेशन साधना मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों में विभाजित किया गया। समूह एक (22-35 वर्ष) और समूह दो (36 वर्ष एवं उससे अधिक)। दोनों आयु वर्गों में महिला एवं पुरुष श्रेणियों के विजेताओं का चयन किया गया। विजेताओं को प्रति कुलपति डॉ. अशोक कुमार देवरारी और महानिदेशक शैक्षणिक विकास डॉ. विजेन्द्र चौहान ने पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानि...