फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 4 -- फर्रुखाबाद । अमृतपुर थाने के गुजरपुर पमारान गांव निवासी साइकिल मिस्त्री ओमवीर का अपहरण कर की गई हत्या के षड्यंत्र में थाना पुलिस की टीम ने सपा नेता और पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह निवासी हुसैनपुर राजपुर को गिरफ्तार कर लिया। इसके खिलाफ भी पूर्व में मुकदमा दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष रक्षा सिंह ने बताया कि साइकिल मिस्त्री ओमवीर की हत्या के षड्यंत्र में शामिल देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। बताते चलें कि इस मामले में चार दिन पहले पुलिस की टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। साइकिल मिस्त्री का कंकाल खेत से बरामद किया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में अन्य नामजदों को भी तलाशा जा रहा है। इसमें आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...