फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 2 -- फर्रुखाबाद। अमृतपुर थाने के गुजरपुर पमारान गांव निवासी साइकिल मिस्त्री ओमवीर की हत्या के आरोपित सुरजीत को बुधवार की रात पुलिस की टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी है। इस कार्रवाई के दौरान सिपाही वसीम भी घायल हुआ है । दोनों का राजेपुर के अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। घायल आरोपित सुरजीत ने अपने भाई रामू यादव के साथ मिलकर साइकिल मिस्त्री ओमवीर की आठ माह पहले हत्या कर दी थी और शव को खेत में गाड़ दिया था । बुधवार को पुलिस ने रामू यादव को गिरफ्तार कर लिया था और उसकी निशानदेही पर खेत से ओमवीर का कंकाल बरामद कर लिया था । इसके बाद यह साफ हो गया था कि रामू ने अपने भाई सुरजीत के साथ मिलकर ओमवीर की हत्या की थी । अमृतपुर थाने की पुलिस टीम आरोपित सुरजीत को तलाश रही थी । रात में थानाध्यक्ष रक्षा...