आरा, दिसम्बर 29 -- -प्रतियोगिता में प्रादेशिक सेना रही उप विजेता -इंडियन आर्मी को कांस्य पदक से करना पड़ा संतोष आरा, निज प्रतिनिधि। साइकिल पोलो फेडरेशन ऑफ इंडिया और ऑल बिहार साइकिल पोलो एसोसिएशन की ओर से स्थानीय हवाई अड्डा मैदान पर आयोजित 46वीं सीनियर, 44वीं जूनियर, 40वीं सब जूनियर राष्ट्रीय साइकिल पोलो प्रतियोगिता का समापन सह फाइनल मैच खेला गया। फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि शाहपुर विधायक राकेश विशेश्वर ओझा थे। प्रतियोगिता में भारतीय वायुसेना ने 46वीं सीनियर साइकिल पोलो प्रतियोगिता का खिताब जीता। वहीं प्रादेशिक सेना उप विजेता रही, जबकि इंडियन आर्मी को कांस्य पदक मिला। इसमें विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। वहीं अन्य प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग के फाइनल का खिताब केरल को हरा उत्तर प्रद...