प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 8 -- बाबागंज। माताबदल श्रीकृष्ण लघु माध्यमिक विद्यालय धमोहन बाबागंज में बुधवार को स्कूल में चिह्नित किए गए बच्चों को साइकिल वितरित की गई। स्कूल प्रबंधक पंकज मिश्रा ने कक्षा छह, सात और आठ के 53 बच्चों को साइकिल दी। 100 बच्चों को साइकिल वितरित करने का लक्ष्य था, लेकिन बच्चों के अनुपस्थित होने पर सिर्फ 53 को ही वितरित किया गया। इस मौके पर प्रांजल त्रिपाठी ने बच्चों को शिक्षा के प्रति सदैव सजग और समर्पित रहने को प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...