मऊ, जून 2 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। अवैध कच्ची शराब की बिक्री पर रोक लगाये जाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी घोसी डॉ.जितेन्द्र कुमार सिंह ने सिविल ड्रेस में साइकिल से ग्रामीण इलाकों का भ्रमण कर अवैध शराब बनाने व इसकी बिक्री करने की तहकीकात की। हालांकि क्षेत्र में कहीं कोई अवैध शराब की बिक्री और बनाने का मामला प्रकाश में नहीं आया।

जांच के दौरान गतिविधियाँ सीओ के भ्रमण के दौरान कहीं-कहीं चट्टी व चौराहों पर ताड़ी की बिक्री करते कुछ लोग पाये गये। अवैध ताड़ी को नष्ट कर और उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। क्षेत्राधिकारी डॉ.जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जिसमें गोपनीय तरीके से स्पाट पर पहुंचकर उसकी हकीकत जानने...