बरेली, अप्रैल 7 -- उच्च प्राथमिक विद्यालय नौसना में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार को यूटा के जिला उपाध्यख रमेश मौर्य एवं एआरपी सचिन शर्मा ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाली छात्रा तबस्सुम को साइकिल और आकाश को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। जिला उपाध्यक्ष ने विद्यालय के शिक्षकों को श्रेय दिया। इंचार्ज अध्यापिका रूचि देवी एवं नफीस अहमद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...