कोडरमा, दिसम्बर 1 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि । थाना क्षेत्र के पहाड़ सिंह खैरा के पास साइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान अनिल यादव (45 वर्ष), पिता काली महतो, निवासी महथा खैरा के रूप में हुई है। बताया गया कि अनिल यादव बासोडीह बाजार से साइकिल द्वारा अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान पहाड़ सिंह खैरा पुल के पास सड़क पर बने गड्ढे में साइकिल सहित गिर पड़े, जिससे उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों एवं स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए कोडरमा रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...