साइकिल दिवस पर विशेष: स्मार्ट सिटी का साइकिल ट्रैक बेहाल
भागलपुर, जून 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहरवासियों की सेहत और सुविधा को ध्यान में रखकर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा बनाया गया साइकिल ट्रैक आज देखरेख के अभाव में बदहाल है। विश्व साइकिल दिवस के मौके पर इस ट्रैक की जमीनी हकीकत प्रशासन के दावों की पोल खोलती है। वर्तमान में इसके रख-रखाव को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। ट्रैक पर न तो नियमित सफाई होती है और न ही इसके आसपास से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। विगत दिनों आई आंधी के बाद से ट्रैक पर कई जगहों पर पेड़ों की टूटी टहनियां और बिजली के तार बिखरे पड़े हैं। हद तो यह है कि साइकिल ट्रैक को मुख्य सड़क से अलग करने के लिए लगाए गए डिवाइडर भी कई जगहों से टूट चुके हैं, जिससे साइकिल चालकों के लिए हर वक्त हादसे का खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें- साइकिल दिवस पर विशेष: स्मार्ट सिटी का साइकिल ट्रैक बेहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.