फरीदाबाद, जून 5 -- पलवल, धनंजय चौहान। फिट इंडिया अभियान के तहत विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में कल जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे साइक्लोथॉन की शुरुआत हुडा सेक्टर-2 से होगी, जो क्लॉक टॉवर, कमेटी चौक, मिनार गेट और आगरा चौक होते हुए नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में संपन्न होगी। कार्यक्रम में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। साइक्लोथॉन के बाद स्टेडियम में राहगीरी कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें योग, खेल और फिटनेस गतिविधियां होंगी। यह भी पढ़ें- विश्व साइकिल दिवस पर 7 जून को निकलेगी साइ...