बोकारो, जून 2 -- एक समय दैनिक आवागमन का प्रमुख साधन रही साइकिल अब बदलते दौर में नई पहचान के साथ लोगों की जिंदगी का हिस्सा बन रही है। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर शहर में साइकिल के बदलते उपयोग की तस्वीर साफ नजर आ रही है। अब लोग केवल सफर के लिए ही नहीं, बल्कि फिटनेस, स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के कारण भी साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुबह व शाम शहर के विभिन्न इलाकों में बड़ी संख्या में युवा, छात्र व नौकरीपेशा लोग साइकिल चलाते दिखाई देते हैं। डॉ अर्जुन प्रसाद ने बताया कि नियमित साइकिलिंग से हृदय स्वस्थ रहता है व शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है। यही वजह है कि फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों के बीच साइकिल की लोकप्रियता बढ़ रही है。 यह भी पढ़ें- स्वस्थ्य रहने को युवा कार से जिम जाकर चला रहे साइकिलसाइकिल दुकानदारों की स्थिति स...