मुजफ्फरपुर, अप्रैल 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। साइकिल चोरी के आरोप में पकड़े गए आरोपित हरीश कुमार को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। आरोपित सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के अखाड़ाघाट रोड का रहने वाला है। इससे पहले मामले को लेकर पुरानी बाजार निवासी अजीत कुमार कश्यप ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि शनिवार शाम छह बजे पुरानी बाजार स्थित एक विवाह भवन के परिसर में साइकिल खड़ी की थी। एक युवक साइकिल चोरी कर ले जा रहा था। उसे खदेड़ कर पकड़ा गया। पूछताछ में उसकी पहचान हरीश कुमार के रूप में हुई। उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर इसकी शिकायत की। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...