मुजफ्फरपुर, अप्रैल 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के गरीब स्थान के पास रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक को साइकिल चोरी करते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। युवक साइकिल चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था। गुस्साई भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर कुछ देर के लिए हंगामे की स्थिति बनी रही। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से आरोपी को छुड़ाया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए युवक की पहचान मिठनपुरा थाना क्षेत्र के चकबासु निवासी कौशल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...